Saturday, February, 07,2026

निलंबित लेक्चरर का सुसाइड नोट वायरल, धरने पर बैठे परिजन

जयपुर: राजधानी के महेश नगर थाना इलाके में निलंबित लेक्चरर मनोहर लाल भादू की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में एसओजी के दो अधिकारियों पर आरोप लगाए जाने के बाद मामला प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने और शव लेने से इनकार कर दिया है तथा सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि मनोहर लाल भादू मूल रूप से सांचौर का निवासी था और व्याख्याता के पद पर कार्यरत था।

वह भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में निलंबित चल रहा था। बुधवार को उसने महेश नगर इलाके में आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं। मनोहर भादू के नाम से एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह नोट उसने आत्महत्या से पहले लिखकर अपने दोस्तों को भेजा था। नोट में एसओजी अधिकारियों के रवैये को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट में लिखा है कि एसओजी की सख्ती और दबाव ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इसमें यह भी कहा गया है कि वह मामलों में उतना शामिल नहीं था, जितना दिखाया जा रहा है।

धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस MLA

मृतक के परिजन को मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों की ओर से एसओजी के नामजद अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, निलंबन अवधि का बकाया वेतन देने, एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग रखी गई है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम और शव लेने से इनकार कर दिया है। धरना स्थल पर संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। मृतक ने सुसाइड नोट में एसओजी अधिकारियों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे हैं और उन पर लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

डोटासरा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सुसाइड प्रकरण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मनोहर लाल भादू की मृत्यु केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र द्वारा उत्पन्न परिस्थितियों का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

भादू के खिलाफ दर्ज एफआईआर

वर्ष 2021 में बजाज नगर, जयपुर में दर्ज प्रकरण में रीट परीक्षा 2021 में डमी बैठने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2022 में सवीना थाना, उदयपुर में अशोक पारीक के स्थान पर डमी बैठने का प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2024 में स्कूल व्याख्याता (इतिहास) के पेपर में सुखराम की जगह डमी बैठने का मामला सामने आया। एसओजी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद से वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। इसके अलावा एसओजी थाने में वर्ष 2023-24 में दर्ज एफआईआर में भी डमी बैठने और बिठवाने में शामिल रहने के आरोप है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery