Tuesday, July, 21,2026

RTO की सख्ती पर बस संचालक का आत्मदाह का प्रयास

जयपुर: सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर रविवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब RTO की कार्रवाई से नाराज एक निजी बस संचालक ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस स्टैंड के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार जयपुर RTO प्रथम की उड़नदस्ता टीम हाई कोर्ट के निर्देशों की पालना में स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर ग्वालियर रूट पर संचालित एक बस की जांच की गई। अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए बस को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस पर बस संचालक हाकिम सिंह चौधरी ने चालान काटने का आग्रह करते हुए बस को जब्त नहीं करने की अपील की, लेकिन अधिकारियों द्वारा कार्रवाई जारी रखने पर विवाद बढ़ गया।

'बस बंद हुई तो घर कैसे चलेगा'

धौलपुर निवासी 61 वर्षीय हाकिम सिंह चौधरी ने बताया कि वह हृदय रोगी हैं और हर महीने दवाइयों पर 18 से 20 हजार खर्च होते हैं। उन पर करीब 25 लाख का कर्ज है। दोनों बसें फाइनेंस पर हैं। 30 वर्षों से जयपुर-आगरा और जयपुर-ग्वालियर रूट पर बस चला रहे हैं। यदि कोई कमी थी तो चालान कर दिया जाता, लेकिन उन्होंने बताया कि आरटीओ इंस्पेक्टर ने आते ही कहा कि 1.20 लाख रुपए जुर्माना जमा कराओ, नहीं तो बस सीज कर देंगे।

लोगों ने बचाई जान, अफरा-तफरी मची

बस संचालक के आत्मदाह का प्रयास करते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उनके हाथ से माचिस छीन ली और आग लगाने से रोक दिया। घटना के बाद वनस्थली मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। कई बस ऑपरेटरों ने भी मौके पर पहुंचकर RTO की कार्रवाई के तरीके पर नाराजगी जताई।

कार्रवाई को लेकर फिर उठे सवाल

कार्रवाई के तौर-तरीकों पर फिर सवाल उठने लगे हैं। बस संचालकों का कहना है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने की नौबत न आए। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा व कोर्ट निर्देशों की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery