Thursday, April, 23,2026

टीचर बना दरिंदा, छात्र को पीट-पीटकर किया बेहोश

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के करणी विहार थाना इलाके के मां हिंगलाज नगर स्थित नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में गणित की ट्रायल क्लास लेने आए शिक्षक ने 8वीं कक्षा के छात्र के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि पिटाई से बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा और फिर कक्षा से बाहर बरामदे में ले जाकर उसका सिर दीवार से भिड़ा दिया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

18 अप्रैल को स्कूल में गणित की ट्रायल क्लास लेने आए धारा सिंह तंवर नामक शिक्षक ने कक्षा में बेंच के पास खड़े होकर अन्य बच्चों से किताब ले रहे छात्र पर गुस्सा करते हुए अचानक हमला बोल दिया। शिक्षक ने बच्चे के सिर और आंखों पर लगातार 15 से 20 बार इतने जोर से मारा कि उसका चश्मा गिर गया और बच्चा डर से कांपने लगा। छात्र को घसीटकर कक्षा से बाहर बरामदे में ले गया। वहां भी उसने बेरहमी से पिटाई जारी रखी। टीचर ने बच्चे का सिर दीवार से भिड़ाया और मुक्कों से हमला किया। इससे मासूम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह सभी बातें बच्चे के पिता द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद करणी विहार थाने में 20 अप्रैल को दी गई एफआईआर में लिखी गई हैं।

पुलिस को सौंपी CCTV फुटेज, टीचर गिरफ्तार

एफआईआर के अनुसार, मारपीट की यह घटना स्कूल परिसर के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी पेनड्राइव पुलिस को सौंपी गई है। करणी विहार थाना प्रभारी हवा सिंह यादव के अनुसार, प्रारंभिक कार्रवाई में आरोपी शिक्षक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा-मौका तैयार किया गया है। वहीं, इस संबंध में स्कूल प्रशासन की ओर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

डीन की दखल के बाद बच्चे को छोड़ा

कक्षा के अन्य छात्रों ने दौड़कर स्कूल डीन मानव को सूचना दी। तब जाकर निर्दयी शिक्षक धारा सिंह तंवर ने बच्चे को छोड़ा। स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है। वह रात में सो नहीं पा रहा, भय के कारण परेशान रहता है और स्कूल जाने से साफ इनकार कर रहा है।

स्टूडेंट्स पर हिंसा के मामले चिंताजनक

जयपुर के निजी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों से हिंसा और दुर्व्यवहार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। हाल ही हुई घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की घटना ने शहर को झकझोर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery