Saturday, September, 12,2026

ईवीएम में बंद हुआ तकदीर का फैसला

जयपुर: नगर निगम के 150 बाड़ों में शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म होते-होते राजधानी की सिकमत को कई सवालों के साथ ईवीएम में बंद कर गया। 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाले निगम क्षेत्र में 723 प्रत्याशियों का भाग्य मशोनों में कैद हो गया। शुरुआती घंटों में कई बधों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद कतारें बढ़ीं और शाम तक मतदान ने रफ्तार पकड़ी। अब सक्की नजर 14 सितंबर पर है। इसी दिन भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में मतगणना होगी और तय होगा कि 150 बाड़ों की शहरी सरकार को कमान किसके हाथ में जाएगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही शहर के अलग-अलग इलाकों में मतदाता बुधों पर पहुंबने लगे। कई जगह शुरुआती एक-दो घंटे में मतदान धीमा रहा। कुछ बुथों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी ने भी रफ्तार रोकी। वार्ड 149 और 150 के साथ 116 से 132 तक के कई बूथों पर माँकपोल के दौरान मशीनों में तकनीकी दिक्कत सामने आई। कुछ मशीनें मौके पर बदली गई। वार्ड 25 के निवारू में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा।

20-25 निर्दलीय बन सकते हैं गेमचेंजर

चुनाव के बाद सबसे बड़ा सवाल निर्दलीयों की भूमिका को लेकर है। करीब 425 प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस के अलावा मैदान में थे। इनमें कई बागी और मजबूत स्थानीय चेहरे शामिल है। राजनीतिक हलकों में 20 से 25 निर्दलीयों के प्रभावी प्रदर्शन के कयास लगाए जा रहे हैं। यदि भाजपा और कांग्रेस में से कोई भी स्पष्ट बहुमत से दूर रहता है तो यही निर्दलीय बोर्ड गठन में किंगमेकर बन सकते हैं।

पुलिस रही अलर्ट, विवादों पर तुरंत संभाला मोर्चा

वार्ड 114, 136 और 146 समेत कई जगह प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच तकरार की स्थिति बनी। कहीं फर्जी मतदान के आरोप लगे तो कहीं बूथ के अंदर एजेंट बैठाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और स्थिति को नियंत्रित किया। संवेदनशील बूथों पर पुलिस की सख्ती पूरे दिन दिखाई दी।

बुजुर्गों से लेकर जेन-जी तक दिखा उत्साह

मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं के साथ पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की भी अच्छी मौजूदगी रही। झोटवाड़ा के वार्ड 34 में 98 वर्षीय सुदी देवी जाट ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। जगतपुरा समेत कई इलाकों में जैन-जी और फर्स्ट टाइम वोटर्स भी उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचे।

फर्जी वोटिंग के आरोपों से गरमाया माहौल

मतदान के दौरान सबसे ज्यादा विवाद फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर सामने आए। सांगानेर के वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने आरोप लगाया कि एक महिला मतदाता के बूथ पर पहुंचने से पहले ही उसके नाम से वोट डाला जा चुका था। इसको लेकर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड 101 के पानीपेच वाटर वर्क्स बूथ पर भी फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर हंगामा हुआ। वार्ड 62 के टीलावाला में बूथ नंबर 23 पर तीन निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस प्रत्याशी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को शिकायत देकर 150 शिफ्टेड वोटर्स के फर्जी मतदान का आरोप लगाया। वहीं भाजपा के कई प्रत्याशी भी आरोप लगाते नजर आए। इन आरोपों की पुष्टि निर्वाचन प्रक्रिया की जाच के बाद ही हो सकेगी।

मतदान खत्म होते ही शुरू हुआ बोर्ड का खेल

मतदान खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस की अगली रणनीति शुरू हो गई। दोनों दल संभावित विजयी प्रत्याशियों को एकजुट रखने की तैयारी में जुट गए है। भाजपा ने प्रशिक्षण शिनि के के नाम पर प्रत्याशियों से संपर्क शुरू किया है। विद्याधर नगर के भाजपा प्रत्याशियों को भी रात में एकजुट किए जाने की चर्चा है। कांग्रेस भी संभावित विजेताओं को लेकर मंथन कर रही है। असली चुनौती उन वाहों में होगी जहां दोनों प्रमुख दलों के बीच जीत का अंतर बेहद कम रहने की संभावना है।

80% पार पहुंची वोटिंग, टॉप पर वार्ड 150

मतदान प्रतिशत में वार्ड नंबर 150 सबसे आगे रहा। यहां 8,799 में से 7,365 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान 83.70% रहा। इसके बाद वार्ड 148 में 81.84%, वार्ड 149 में 79.97% और वार्ड 1 में 78.58% मतदान दर्ज हुआ। वार्ड 61 में 77.39%, वार्ड 146 में 77.08% और वार्ड 117 में 76.73% वोट पड़े। यानी टॉप प्रदर्शन करने वाले बाहों में मतदान 75 से 84% के बीच रहा। इससे साफ है कि कुछ बाड़ों में मतदाताओं ने स्थानीय चुनाव को लेकर जबर्दस्त रुचि दिखाई।

निर्दलीयों ने मतदान खत्म होते ही मनाया जश्न

मतदान सखत्म होने के साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जीत का भरोसा दिखाई दिया। कहीं ढोल नगाड़े बजे तो कहीं समर्थकों ने नारे लगाए। हालांकि असली तस्वीर 14 सितंबर को ईवीएम खुलने के बाद ही सामने आएगी। अब जयपुर की राजनीति में अगले तीन दिन चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि जोड़-तोड़, संपर्क, संभावित विजेताओं की घेराबंदी और बोर्ड गठन के गणित के होंगे।

भवानी निकेतन कॉलेज में जमा हुई ईवीएम

शाम छह बजते ही मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जो मतदाता समय से पहले परिसर में पहुंच चुके थे, उन्हें मतदान का मौका दिया गया। इसके बाद ईवीएम और मतदान सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच भवानी निकेतन कौलेज पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। कॉलेज परिसर में स्ट्रॉन्ग कम बनाया गया है। सभी मतदान दल ईवीएम जमा कराने के लिए देर रात तक पहुंचते रहे। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम रखी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery