Saturday, September, 12,2026

वोटिंग में आमेर रहा अव्वल... सिविल लाइंस फिसट्टी

जयपुर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में  मतदान खत्म होने के साथ ही 10 विधानसभाओं के क्षेत्रवार वोटिंग ने शहर के विधायकों के लिए भी राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड तैयार कर दिया है। 24.33 लाख मतदाताओं वाले जयपुर में कुल मतदान 62.74% रहा, लेकिन विधानसभा क्षेत्रों में तस्वीर एक जैसी नहीं रही। कहीं मतदाता जमकर निकले तो कहीं शहरी और पॉश इलाकों में मतदान सुस्त रहा। सबसे ज्यादा मतदान कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा के आमेर विधानसभा क्षेत्र में 81.41% रहा, जबकि सबसे कम भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के सिविल लाइंस क्षेत्र में 56.69 % दर्ज हुआ। दोनों क्षेत्रों के बीच मतदान का अंतर 24.72% अंक रहा। आमेर के वार्ड 148 से 150 में 47,891 मतदाता हैं। इनमें 38,988 ने मतदान किया। 81.41% वोटिंग के साथ आमेर पूरे जयपुर में सबसे आगे रहा। कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा के क्षेत्र में इतना अधिक मतदान पार्टी के लिए उत्साहजनक आंकड़ा है।

आदर्शनगर 69.25% रफीक खान के इलाके में कांग्रेस के गढ़ की परीक्षा

आदर्शनगर के वार्ड 116 से 132 के 17 वार्डों में 2,38,800 मतदाताओं में से 1,65,370 ने वोट डाला। यहां 69.25% मतदान हुआ। जयपुर के औसत से करीब 6.5 अंक ज्यादा वोटिंग ने इस कांग्रेस क्षेत्र को चुनावी नजरिए से अहम बना दिया है। अब देखना होगा कि ज्यादा मतदान कांग्रेस के आधार वोट को मजबूत करता है या भाजपा को सेंध का मौका देता है।

किशनपोल 65.19% अमीन कागजी के क्षेत्र में भाजपा की सेंध पर नजर

कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के किशनपोल में वार्ड 104 से 115 के 12 वार्डों के 1,95,101 मतदाताओं में से 1,27,188 ने वोट किया। 65.19% मतदान रहा। कांग्रेस के लिए विधानसभा आधार को निगम वार्डों में कायम रखना चुनौती है, वहीं भाजपा यहां सेंध लगाने की कोशिश में है।

हवामहल 68.06% बालमुकुंदाचार्य के पुराने शहर में भारी मतदान

भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य के हवामहल क्षेत्र के वार्ड 133 से 147 के 15 वार्डों में 2,65,626 मतदाताओं में से 1,80,795 ने वोट डाला। 68.06% मतदान के साथ यह भाजपा के लिए राहत वाला आंकड़ा है। पुराने शहर में अतिरिक्त मतदान किस पार्टी के पक्ष में गया, इसका खुलासा नतीजों में होगा।

झोटवाड़ा 64.26% राज्यवर्धन के इलाके में औसत से ज्यादा वोटिंग

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के झोटवाड़ा के वार्ड 23 से 27 के 15 वार्डों में 2,47,561 मतदाताओं में से 1,59,093 ने वोट डाला। 64.26% मतदान जयपुर के औसत से ऊपर रहा।

डिप्टी सीएम दीया के विद्याधर नगर में 62.95% वोटिंग

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विद्याधर नगर में वार्ड 1 से 22 के 22 वार्डों के 3,63,151 मतदाताओं में से 2,28,594 ने वोट किया। 62.95% मतदान हुआ।

सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में 57.73% वोटिंग

मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा के सांगानेर में वार्ड 38 से 58 के 21 वार्डों के 3,69,626 मतदाताओं में से 2,13,380 ने मतदान किया। यहां 57.73% मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के मालवीय नगर में 57.44% मतदान हुआ। वहीं विधायक गोपाल शर्मा के सिविल लाइंस में सबसे कम 56.69% वोटिंग दर्ज हुई। भाजपा विधायक कैलाश वर्मा के बगरू में वार्ड 59 से 72 के 14 वार्डों के 2,59,101 मतदाताओं में से 1,58,717 ने मतदान किया। कांग्रेस के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 65% से ऊपर रहा, जबकि भाजपा के सात में से पांच क्षेत्रों में वोटिंग 65% से नीचे रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery