Thursday, February, 26,2026

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में GTM बिल्डर्स का बड़ा खेल

जयपुर: राजधानी जयपुर में निर्माणाधीन लव होम्स प्रोजेक्ट में गरीबों के लिए बने आवास को कथित तौर पर हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। इसे एक बड़ा घोटाला बताया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों से आवास का लाभ छीनकर अमीर खरीदारों को दे दिया गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के लिए FIR दर्ज की जाएगी। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर बिल्डर को मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रावधानों का उल्लंघन करने और नियमों की अनदेखी कर विज्ञापन जारी करने के आरोप में नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रावधान 3A की उड़ाई धज्जियां

यह प्रोजेक्ट योजना के प्रावधान 3A के तहत मंजूर हुआ था, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए मकान बनाए जाने थे, लेकिन आरोप है कि बिल्डर अब लग्जरी फ्लैट्स बना रहा है, जो अमीर खरीदारों के लिए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट्स की कीमत 7 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच रखी गई थी, लेकिन जमीन का उपयोग करते हुए बिल्डर अब 50 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले फ्लैट्स बेच रहा है, जिससे योजना के दुरुपयोग की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज ने किया उजागर

लव होम्स प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं को हाल ही में फर्स्ट इंडिया न्यूज की रिपोर्ट में उजागर किया गया था। इसके बाद शिकायत जेडीए आयुक्त को दी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त महाजन ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जेडीए आगे क्या कार्रवाई करता है।

जेडीए ने जारी किया दोहरा नोटिस

जेडीए जोन 8 के उपायुक्त ने बिल्डर को नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि प्रोजेक्ट प्रावधान 3A के तहत स्वीकृत हुआ था, जिसमें ईडब्लयूएस और एलआईजी श्रेणी के लिए फ्लैट बनाए जाने थे। बिल्डर को सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करने और लॉटरी के माध्यम से आवंटन करने की आवश्यकता थी, लेकिन इन प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। एक अलग नोटिस में विज्ञापनों के उल्लंघन पर भी आपत्ति जताई गई है। नोटिस में उल्लेख है कि बिल्डर ने योजना के नियमों की अनुपालना किए बिना विज्ञापन जारी किए और इनमें गरीबों को लॉटरी से घर आवंटित करने का कोई जिक्र नहीं किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery