Monday, August, 17,2026

दिहाड़ी मजदूरी की आड़ में बने 'हथियारों के सौदागर'

जयपुर: खोराबीसल थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जयपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिहाड़ी मजदूर बनकर किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन मैग्जीन और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ कुलविंदर उर्फ कुलदीप उर्फ अजय गुर्जर (24) और सोमित्रा लोधी (26) निवासी भिंड-मुरैना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों जयपुर के खोराबीसल इलाके में मां दुर्गा विहार-5 में किराए पर रह रहे थे। डीएसटी वेस्ट
के हेड कांस्टेबल भरत सिंह को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर जयपुर आए हैं और खोराबीसल क्षेत्र में हथियार बेचने की तैयारी में हैं। आधार पर डीएसटी प्रभारी गणेश सूचना के सैनी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों को बरामद हथियारों समेत खोराबीसल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तीन साल से कर रहे थे हथियारों की सप्लाई

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी करीब तीन साल से जयपुर में किराए पर रह रहे थे और हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे थे। पहचान छिपाने और पुलिस के शक से बचने के लिए वे दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार, डिमांड मिलने पर धर्मेंद्र के कहने पर सोमित्रा मध्य प्रदेश जाता था और वहां से अवैध हथियार लेकर जयपुर आता था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश से खरीदे गए अवैध हथियारों को जयपुर में बेचकर प्रति हथियार करीब 10 से 15 हजार रुपए का मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जयपुर में बड़ी संख्या में हथियार लाकर बेचने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनसे अन्य हथियार बरामद होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery