Monday, August, 17,2026

19 से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

जयपुर: राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी हो गई है। हालांकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश का दौर बना हुआ है। रविवार को कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में नोनेरा ऐबरा बांध के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार पानी आने के कारण करीब 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही धौलपुर के सैपऊ में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। भरतपुर के बंध बारेठा बांध से भी शनिवार रात से पानी की निकासी जारी है। धौलपुर में दमोह झरने और बरसाती नाले में तेज बहाव के कारण 100 से अधिक पर्यटक और ग्रामीण फंस गए, जिन्हें देर रात तक रेस्क्यू किया गया।

भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली और कोटा में शनिवार को कई जगह करीब एक इंच तक बारिश दर्ज हुई। टोंक, बूंदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी हल्की बारिश हुई। दौसा के मंडावर में 40 एमएम और महवा में 20 एमएम वर्षा दर्ज, रास्ते जलमग्न हुए। जयपुर में दिनभर मौसम सामान्य रहा और हल्के बादलों के बीच उमस बनी रही। शाम को शहर और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

विराटनगर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में 16 अगस्त को सबसे अधिक बारिश नदबई (भरतपुर) में 110 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद बयाना (भरतपुर) में 98 मिमी, चेचट (कोटा) में 74 मिमी, टहला (अलवर) में 71 मिमी, हलेना
(भरतपुर) में 68 मिमी, पचपहाड़ (झालावाड़) में 62 मिमी और मंडावर (दौसा) में 57 मिमी बारिश दर्ज हुई। आगरा रोड पर स्थित प्रसिद्ध कानोता बांध भी ओवरफ्लो हो गया और वहां पानी की चादर चलने लगी।

बारिश कम होने के साथ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। 19 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ वर्तमान में उत्तर भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery