Monday, August, 17,2026

देशभक्ति औपचारिक अवसरों तक सीमित नहीं रखें यह हमारे दैनिक जीवन में भी दिखाई देनी चाहिए

जयपुर: फस्र्ट इंडिया न्यूज ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। डॉ. जगदीश चंद्र के साथ फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने समारोह का नेतृत्त्व किया। पवन अरोड़ा ने फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल, फर्स्ट इंडिया न्यूज पेपर, गणगौर टीवी, सच बेधड़क दैनिक और फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी की टीम की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। सभी को शुभकामनाएं देते हुए पवन अरोड़ा ने कहा कि 'आज ऊंचाई पर लहराता तिरंगा केवल हमें विरासत में मिली आजादी का प्रतीक नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां हमारे राष्ट्र की शक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता पर गर्व करें। देशभक्ति को वर्ष में होने वाले दो औपचारिक अवसरों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह हमारे दैनिक जीवन में भी दिखाई देनी चाहिए। हमारे बहादुर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली इस अमूल्य आजादी का सम्मान आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों से किया जाना चाहिए। चाहे अमेरिका के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करना हो या चीन और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करना, हर नागरिक को खुद को एक नागरिक सैनिक के रूप में देखना चाहिए और भारत की प्रगति में भूमिका निभानी चाहिए। जरूरी नहीं कि यह भूमिका सीमाओं पर ही हो, बल्कि जहां भी वे हैं, अपने दैनिक कर्तव्यों से निभाई जा सकती है।'

स्कूली बच्चों का तबला और हारमोनियम वादन रहा खास

प्रताप नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण तबला और हारमोनियम वादन से समारोह में सांस्कृतिक रंग जोड़ा, जिसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई। समारोह के दौरान पवन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं, टोकियों में आयोजित नाश्ते के कार्यक्रम में टीम के सदस्य एकत्र हुए, जहां डॉ. जगदीश चंद्र और पवन अरोड़ा ने व्यक्तिगत रूप से सभी को शुभकामनाएं दी। गायक दिनेश गोपी और अंजलि वर्मा ने देशभक्ति गीतों से मुग्ध किया। आयोजन में परंपरा और एकजुटता का मेल देखने को मिला और दिन का हर पल नृत्य, संगीत और देशभक्ति से सराबोर रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery