Monday, August, 17,2026

ATM काट 1.95 लाख ले उड़े बदमाश

जयपुर: नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर वैशाली नगर थाना इलाके में तीन से एटीएम काटकर उसमें रखा करीब 1.95 लाख रुपए का कैश बॉक्स निकाल लिया और फरार हो गए। वारदात महाराणा प्रताप पथ नंबर-8, खातीपुरा रोड स्थित लाल मंदिर रोड के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई।
पुलिस के अनुसार बदमाश शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे सुनसान इलाके में स्थित एटीएम बूथ में घुसे। उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काटा और कुछ ही मिनटों में कैश ट्रे-बॉक्स निकाल लिया। वारदात के दौरान तीनों बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे।

घटना के बाद वे कैश बॉक्स लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात का पता सुबह करीब 7.40 बजे चला। एटीएम के पास दुकान मालिक ने मशीन को क्षतिग्रस्त देखा और बैंक के फील्ड ऑफिसर पवित्र लाल को सूचना दी। पवित्र लाल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दी। बैंक रिकॉर्ड की जांच में एटीएम में करीब 1.95 लाख रुपए की नकदी होने की जानकारी सामने आई। सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए, भागने के रास्ते और इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery