Friday, April, 25,2025

जयपुर के लाल नीरज को अंतिम सलाम

जयपुर: पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए जयपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी को गुरुवार सुबह अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनकी पार्थिव देह को अंतिम यात्रा के लिए उठाया गया, घर का माहौल गम में डूब गया। मां ज्योति और पत्नी आयुषी के विलाप से हर किसी की आंखें नम हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मानो पूरा जयपुर शोक में डूब गया हो। नीरज के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव मालवीय नगर स्थित फरिस्ट व्यू रेजीडेंसी में रखा गया। वहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, दानिश अबरार, विधायक गोपाल शर्मा, रफीक खान, चेतन डूडी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आतंकवाद के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति आवश्यक है। केंद्र सरकार ने पहले ही सख्त कदम उठाए हैं। आगे भी और कठोर फैसले लिए जाएंगे।

शहीद की पत्नी और मां की हालत बिगड़ी

नीरज की पत्नी आयुषी लगातार रोती रही, उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। मां ज्योति की स्थिति भी अत्यंत नाजुक बनी रहीं। अंतिम संस्कार से पहले नीरज का शव अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर रखा गया था। अंतिम दर्शन के बाद उनकी पत्नी आयुषी मुड़-मुड़कर देखती रही। वह शव के पास से हटने को तैयार नहीं थी। बमुश्किल परिवार वाले आयुषी को नीरज के शव से दूर ले गए।

राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जयपुर निवासी नीरज उधवानी का गुरुवार को झालाना स्थित मोक्षधाम में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में गम और गुस्से का माहौल देखने को मिला। शहीद नीरज के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर उधवानी सहित परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। नम आंखों और भारी मन से लोगों ने अपने सपूत को अंतिम विदाई दी।

आतंकवादियों को मिले कठोर सजा

शहीद नीरज की मां ज्योति ने सरकार से भावुक अपील की है कि उनके बेटे के हत्यारों को सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाए। ज्योति ने कहा कि उनके बेटे ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा, फिर भी उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मेरा दिल तब तक शांत नहीं होगा जब तक इन आतंकवादियों को सबके सामने सजा नहीं दी जाती।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery