Monday, August, 17,2026

UD टैक्स व कचरा चार्ज के बहाने साधा निशाना

जयपुर: नगर निकायों की सोमवार को होने वाली लॉटरी से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने रविवार को राजधानी जयपुर में सियासी ताकत दिखाई। जयपुर शहर कांग्रेस ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक 'जयपुर बचाओ मार्च' निकालकर यूडी टैक्स, कचरा उठाने के यूजर चार्ज और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को मुद्दा बनाया। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भाजपा हटाओ-जयपुर बचाओ' के नारे लगाए और जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालने का सरकार पर आरोप लगाया। इस मार्च को आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि चुनावी मैदान में स्थानीय मुद्दे उसके निशाने पर रहेंगे। सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, जलभराव, यूडी टैक्स, कचरा यूजर चार्ज और वार्ड परिसीमन आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी में है। पैदल मार्च में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery