Thursday, January, 29,2026

बिना टावर धरती पर कहीं से भी होगी वीडियो कॉल

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 रकिट के जरिए अमेरिका का ब्लुबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट भारत से प्रक्षेपित किया गया अब तक का सबसे भारी उपग्रह है, जिससे वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की तकनीकी क्षमता और भरोसे को नई मजबूती मिली है। इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले नवंबर में लॉन्च किया गया LVM3-M5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट करीब 4,400 किलोग्राम का था। ब्लुबर्ड ब्लॉक-2 को लॉन्च करने वाला 640 टन वजनी LVM3-M6 भारत का सबसे भारी लॉन्च व्हीकल है।

यह नेक्स्ट जेन कम्युनिकेशन सैटेलाइट धरती पर कहीं से भी सीधे स्मार्टफोन तक 4G और 5G चॉयस कॉल, वीडियो कॉल, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग और हाई-स्पीड डेटा सेवाएं पहुंचाने में सक्षम होगा, वह भी बिना मोबाइल टावर के। यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और अमेरिका की AST स्पेसमोबाइल कंपनी के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते का हिस्सा है। इसरो के अनुसार, 43.5 मीटर ऊंचा रंकिट सुबह करीब 8:55 बने दूसरे लॉन्च पैड से रवाना हुआ। लगभग 15 मिनट बाद सैटेलाइट रॉकेट से अलग होकर 520 किलोमीटर ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। लॉन्च समय को अन्य सक्रिय उपग्रहों से टकराव की आशंका के चलते 90 सेकेंड आगे बढ़ाया गया था।

एलवीएम मिशन की सफलता पर पीएम मोदी की इसरो को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलवीएम रॉकेट की सफलता पर इसरो को बधाई देते हुए कहा कि इस मिशन ने वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में भारत की भूमिका को और मजबूत किया है। एलवीएमउ रॉकेट ने भारत से अब तक का सबसे भारी 6.5 टन वजनी 'ब्लूबर्ड ब्लॉक-2' उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की भारी पेलोड प्रक्षेपण क्षमता को सुदृढ़ करती है और गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों के लिए मजबूत आधार तैयार करती है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना की।

आकाश-NG मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

ओडिशा। भारतीय सेना ने ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में आकाश नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल ट्रायल किया। DRDO के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर मौजूद हवाई लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट किया। आकाश-NG फाइटर जेट, कूज मिसाइल, ड्रोन और यूएवी जैसे खतरों को 80 किलोमीटर की दूरी और 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक मार गिराने में सक्षम है। यह प्रणाली एक साथ 10 से अधिक हवाई हमलों को निष्क्रिय कर सकती है। इस सफल परीक्षण को भारत की स्वदेशी वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery