Wednesday, October, 21,2026

भारत-न्यूजीलैंड FTA आज से होगा लागू

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होगा। इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में लगभग 100 प्रतिशत उत्पादों पर शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि समझौते से भारतीय कारोबारियों के लिए निर्यात के नए अवसर खुलेंगे और रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। पीयूष गोयल के अनुसार, चमड़ा, जूते-चप्पल, परिधान, कपड़ा, दवा, समुद्री उत्पाद, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और मसालों जैसे क्षेत्रों को इस समझौते से लाभ होगा। समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

डेयरी उत्पाद समझौते से बाहर

भारत ने घरेलू किसानों और संवेदनशील क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए डेयरी उत्पाद, प्याज, चना, मटर, मक्का, बादाम, चीनी और कृत्रिम शहद सहित कई उत्पादों को समझौते के दायरे से बाहर रखा है। सेब, कीवी और मानुका शहद जैसे कुछ उत्पादों के लिए न्यूनतम आयात मूल्य और अन्य सुरक्षा उपायों के साथ रियायते दी गई है।

पेशेवरों को भी मिलेगा लाभ

एफटीए के तहत न्यूजीलैंड ने भारतीय सेवा प्रदाताओं के लिए 118 सेवा क्षेत्रों या उप-क्षेत्रों में बाजार पहुंच देने पर सहमति जताई है। इनमें सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, दूरसंचार, निर्माण, वित्तीय सेवाएं और पर्यटन शामिल है। इससे भारतीय कंपनियों और पेशेवरों के लिए न्यूजीलैंड में अवसर बढ़ सकते हैं। न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि समझौते से प्रमुख क्षेत्रों के निर्यातकों को फायदा होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery