Wednesday, October, 21,2026

पुलिस पर हमला, कांस्टेबल का कान काटा

जैसलमेर: पोकरण कस्बे के भवानीप्रोल में मारपीट के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर सोमवार शाम आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कांस्टेबल चालक चतुराराम को नीचे गिराकर निर्माण स्थल पर पड़े कटर से उसका कान काट दिया। घटना में घायल कांस्टेबल को पोकरण के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को दस्तयाब किया है।

पुलिस के अनुसार, भवानीप्रोल निवासी जय पुत्र देवीलाल भार्गव ने सोमवार सुबह रिपोर्ट दी थी कि घर जाते समय रमेश पुत्र चैनाराम प्रजापत ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल रूपाराम, कांस्टेबल चालक चतुराराम और एक अन्य कांस्टेबल मामले की जांच के लिए शाम को आरोपी के घर पहुंचे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर रमेश, नारायणराम और राधेश्याम पुत्र चैनाराम प्रजापत पुलिसकर्मियों से उलझने लगे और आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल चालक चतुराराम को नीचे गिराकर कटर से उसका कान काट दिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery