Wednesday, October, 21,2026

महादुर्गाष्टमी पर शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जयपुर: शारदीय नवरात्र में महादुर्गाष्टमी पर सोमवार को प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु नंगे पैर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर कमेटी व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

बांसवाड़ा। प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना रात 12 बजे से ही शुरू हो गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष धुलजी पांचाल के अनुसार, सुबह चार बजे कपाट खोले गए और पांच बजे मंगला आरती हुई। माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा

कैला देवी के दरबार में लगी भक्तों की कतारें

करौली। कैला देवी मंदिर में मंगला आरती के साथ दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कालीसिल नदी में स्नान कर माता के दर्शन किए और मनौती मांगी। मंदिर के सोल ट्रस्टी कृष्ण चंद्र पाल ने पूजा-अर्चना कर माता को पोशाक भेंट की।

आशापुरा धाम में माता का विशेष श्रृंगार

डूंगरपुर। आशापुरा और विजवामाता शक्तिपीठों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। आशापुरा धाम में माता का सोने के आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए और महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery