Wednesday, October, 21,2026

एशियाई पैरा गेम्स... स्वर्णिम आगाज, पहले दिन 4 गोल्ड

नागोया: एशियाई पैरा खेलों में भारत ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। सोमवार को खिलाड़ियों ने निशानेबाजी और पैरा एथलेटिक्स में दम दिखाते हुए देश का मान बढ़ाया। भारत ने पहले दिन कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। मोना अग्रवाल, निषाद कुमार, सौम्या और रिंकू ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया।

सीकर की मोना अग्रवाल ने जीता सोना

निशानेबाजी में सीकर की मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएचा स्पर्धा में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में छठे स्थान से आगे बढ़ते हुए मोना ने 250.0 अंक हासिल किए, जो एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड है। उन्होंने हमवतन और दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा को 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। अवनि ने 249.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता। इस परिणाम से भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक के लिए दूसरा कोटा स्थान भी हासिल किया।

लंबी कूदः निषाद की ऐतिहासिक छलांग

पैरा एथलेटिक्स में निषाद कुमार ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 7.11 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय लंबी कूद स्पर्धा में उतरे थे। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्णिम सफलता हासिल की।

सौम्या और रिंकू बने चैंपियन

महिलाओं की 1500 मीटर टी 12-टी 13 स्पर्धा में दृष्टिबाधित धाविका सौम्या ने पांच मिनट 12.39 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुषों की भाला फेंक एफ 46 स्पर्धा में रिकू ने 65.11 मीटर का भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत के अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतकर देश की सफलता में इजाफा किया। पहले दिन के इन स्वर्णिम प्रदर्शनों ने भारतीय दल के अभियान को मजबूत शुरुआत दी। निशानेबाजी और एथलेटिक्स में मिली सफलता से भारत ने प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में ही अपनी पदक दावेदारी मजबूत कर दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery