Wednesday, October, 21,2026

हार की निराशा में राहुल गांधी लगा रहे आरोप: दीया कुमारी

उदयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे हार की निराशा में चुनाव आयोग और स्वतंत्र संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतने चुनावों के बाद भी एक चुनाव नहीं जीत पाए हैं। अगर जनता उनकी बातों को गंभीरता से लेती तो उन्हें वोट भी मिलते। दीया कुमारी सोमवार को उदयपुर में आयड़ म्यूजियम के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग और प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना अलग बात बात है, लेकिन मुद्दे में दम होना चाहिए। हर काम की एक प्रक्रिया होती है और सड़कों पर हंगामा करने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी चुनाव प्रक्रिया में संशोधन की बात उठाई गई थी। अब सरकार ने बदलाव किया है तो कांग्रेस उसे गलत बता रही है। इससे पहले दीया कुमारी ने नारी निकेतन और बाल गृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दीया कुमारी ने सिटी पैलेस पहुंचकर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उपमुख्यमंत्री ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

राजसमंद। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए और तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से फोन पर बातचीत कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद दीया कुमारी महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं, जहां मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें रजाई और उपरणा ओढ़ाया तथा श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, जमादार विठ्ठल सनाढ्य और नितिन पानेरी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery