Wednesday, February, 04,2026

ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोत्तरी हुई है। यह बजट भारत की GDP का कुल 1.99% है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि इसमें हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के 1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल 2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधी 21.84% की बढ़ोतरी है। पिछले एक दशक से डिफेंस बजट में 9-10% का इजाफा होता आया था, लेकिन इस चार 15 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी बताती है कि सरकार  सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए और भविष्य के लिए सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। रक्षा बजट में बढ़ोतरी का सीधा लाभलड़ाकू विमान, एयरो इंजन और उन्नत हथियार प्रणालियों को मिलेगा।

  • राफेल और पनडुब्बियों की होगी जमकर खरीदारी, अपग्रेड होगी सेना
  • GDP का कुल 1.99% सेना को मजबूती देने के लिए

कुल रक्षा बजट

  • ₹ 7.85 लाख करोड़ (पिछला बजटः ₹6.81 लाख करोड़ )
  • आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे ₹2.19 लाख करोड़ (पिछली बार ₹1.80 लाख करोड़)

कहां खर्च होंगे 7.85 लाख करोड़ ?

  • विमान और एयरो इजन डेवलपमेंट के लिए ₹64 हजार करोड़ और नौसेना बेड़े के लिए ₹25 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

पेंशन

  • पेशन के लिए ₹1.71 लाख करोड़ अलग रखे गए है।

आधुनिकीकरण

आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ खर्च होंगे। इसके अंतर्गत हथियार, उपकरण और नई तकनीक की खरीद होगी। इसमें 21.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

263 रक्षा सेवाओं पर रक्षा सेवाओं (राजस्व) के लिए

23,65,478.98 करोड़ मिले है, जो कि पिछले साल के बजट की तुलना में 17.24 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

रक्षा क्षेत्र में भारत को क्या फायदे मिले ?

  • बजट 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए मुख्य बात यह रही कि सरकार ने इस सेक्टर के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी है।
  • इससे एयरक्राफ्ट पार्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए जो चीजे आयात होती है, वो देश में बनेंगी। मेंटेनेंस, रिपेयर या ओवरहॉल की सुविधा बढ़ेगी।
  • यह छूट डिफेन्स सेक्टर की यूनिट्स को मिलेगी, जिससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और लागत कम होगी। सिविलियन, ट्रेनिंग और अन्य एयरक्राफ्ट्स के कंपोनेंट्स पर भी ड्यूटी छूट दी गई।

क्यों इतना बड़ा बजट ?

  • यह बढ़ौतरी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया में युद्ध और तनाव बढ़ रहे हैं, रूस-यूक्रेन, मध्य पूर्व, भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान सीमा पर चुनौतियां। भारत को अपनी सेना को आधुनिक बनाने की जरूरत है, जैसे ड्रोन, मिसाइल, फाइटर जेट और साइबर सुरक्षा।
  • वैश्विक खतरे बढ़े, ऑपरेशन सिंदूर जैसी घटनाओं के बाद सतर्क।
  • रक्षा विशेषज्ञों ने 20% बढ़ोतरी की मांग की थी, जो पूरी हुई।
  • 2029 तक ₹50,000 करोड़ का रक्षा निर्यात का लक्ष्य।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery