Saturday, March, 28,2026

प्रदेश की नई आईसीसी टीम का नवाचार व आर्थिक विकास पर फोकस

जयपुर: इंडियन बैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) ने बुधवार को आईटीसी राजपूताना में नेतृत्व स्थापना समारोह आयोजित कर जय कृष्ण जाजू को राजस्थान स्टेट काउंसिल का चेयर नियुक्त किया। 1925 में घनश्याम दास बिड़ला द्वारा स्थापित ICC ने देश के औद्योगिक परिदृश्य को आकार देने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान के विकास के लिए सरकार और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना स्वदेशी उद्योगों को सुरक्षा और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। आज भी यह संस्था सरकार और उद्योग के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है, जो आर्थिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में योगदान दे रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। उन्होंने संस्थागत नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'आज आर्थिक विकास नीति की मंशा, प्रशासनिक क्रियान्वयन और उद्योग की प्रतिक्रिया के समन्वय पर निर्भर करता है। ICC जैसी संस्थाएं जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती हैं, जिससे नौतियां प्रभावी और परिणामोन्मुख बनी रहती हैं।'

नवनियुक्त चेयर जय कृष्ण जाजू ने सहयोगात्मक विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, 'उद्योग और सरकार को अलग-अलग नहीं, चल्कि साझेदार के रूप में काम करना होगा। राजस्थान संभावनाओं से प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है और विकास का अगला चरण नवाचार, मजबूत प्रशासन और इकोसिस्टम आधारित औद्योगिक विकास पर कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य आधारित होगा।"

अतिथि मौजूद रहे, जिनमें फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, डॉ. राजीव सिंह (डायरेक्टर जनरल, ICC), देवमाल्य बनर्जी (रोजनल डायरेक्टर-नॉर्थ), ऋतु अरोड़ा, गरिमा जानु, मोहित जाजू और अतुल अरोड़ा शामिल थे। आईसीसी राजस्थान स्टेट काउंसिल के सह-अध्यक्ष मनुन गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये प्रमुख सदस्य रहे मौजूद

काउंसिल के प्रमुख सदस्यों में मनुज गोयल, बृदा रूंगटा, रवि पोद्दार, पुनीत तालेसरा, राज उतमानी, रवि गोयनका, सर्वेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शीनू झावर, उदय परनामी और विज्ञान लोढा मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery