Friday, June, 05,2026

सीएम आज करेंगे पौधारोपण का शुभारंभ

जयपुर: पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2024 में शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' व 'हरियालो राजस्थान-2026' अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करेंगे। कार्यक्रम विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान, जयपुर में सुबह 10 बजे पौधारोपण के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस बार राज्य सरकार ने पूरे राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ऑडिट रिपोर्ट और सर्वाइवल रेट पर नजर

राज्य सरकार ने 'हरियालो राजस्थान-2026' के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, पिछले वर्ष के अनुभवों को देखते हुए इस अभियान की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वन मंत्री संजय शर्मा के अनुसार वर्ष 2024-25 में हुए पौधारोपण का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाना था, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 11.64 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का दावा किया गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने पर लगाए गए पौधों में से आखिर कितने पौधे आज भी जीवित हैं। केवल पौधारोपण के आंकड़े ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और उनकी जीवित रहने की दर भी अभियान की वास्तविक सफलता का पैमाना होगी। इसके साथ ही इस वर्ष 10 करोड़ नए पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत भूमि, चारागाहों और वन क्षेत्रों में उपलब्ध जमीन की क्षमता क्या इतनी है कि वहां 10 करोड पौधे लगाए जा सकें ?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery