Thursday, March, 26,2026

कृत्रिम तकनीक से बढ़ रहा गोडावण का कुनबा, 1 और चूजा जन्मा

जैसलमेर: कभी विलुप्ति के मुहाने पर खड़ा देश का गौरव 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' यानी गोडावण अब उम्मीद की नई उड़ान भरता नजर आ रहा है। जैसलमेर स्थित गोडावण संरक्षण केंद्र में हाल ही में दो नन्हे चूजों का जन्म हुआ है, जिसमें एक का जन्म प्राकृतिक रूप से जबकि दूसरे का आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन तकनीक से हुआ है। डेजर्ट नेशनल पार्क (डीएनपी) के डीएफओ बृजमोहन गुप्ता के अनुसार, मार्च माह में अब तक कुल चार चूजों का जन्म हो चुका है, जो इस संरक्षण अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इन नए जीवनों के साथ संरक्षण केंद्र में गोडावण की कुल संख्या बढ़कर 72 हो गई है। यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन उस प्रजाति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसकी संख्या कभी 150 से भी नीचे सिमट गई थी।

आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन का उपयोग मील का पत्थर

विशेषज्ञों का मानना है कि कम प्रजनन दर वाले गोडावण में आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन का सफल उपयोग संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह पक्षी साल में केवल एक अंडा देता है, जिसकी सुरक्षा भी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में कृत्रिम तकनीक से प्रजनन बढ़ाना एक प्रभावी रणनीति बनकर उभरा है। पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार, गोडावण केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा है। इसका संरक्षण जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नवजात चूजों के माता-पिता के नाम की चर्चा

नवजात चूजों के माता-पिता भी चर्चा में हैं। एक चूजा 'फीनिक्स' और 'लियों' की जोड़ी से जन्मा है, जबकि दूसरा 'अमन' और 'सेम' से जुड़ा है। ये नाम संरक्षण में लगे वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक बन गए हैं।

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर दिखा दुर्लभ कैराकल

जैसलमेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे घोटारू क्षेत्र में दुर्लभ जंगली बिल्ली कैराकल की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिले हैं। वन विभाग ने मोशन सेंसिंग कैमरा ट्रैप के जरिए निगरानी शुरू की, जिसमें दो नए कैराकल देखे गए हैं। पहले से रेडियो कॉलर लगे एक कैराकल को मिलाकर अब कुल संख्या तीन हो गई है। वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम इसके मूवमेंट और व्यवहार का अध्ययन कर रही है। ग्रामीणों में जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो सके। विशेषज्ञों के अनुसार, यह खोज प्रजाति संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery