Saturday, February, 14,2026

वेद जीवन जीने का संविधानः बागडे

अजमेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वेद जीवन जीने का संविधान हैं। वे मानव को आदर्श आचरण, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। बागडे शुक्रवार को पुष्कर में ब्रह्म सावित्री वेद विद्यापीठ के तीन दिवसीय रजत जयंती एवं वार्षिक महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की दिव्य अनुभूतियां वेद मंत्रों के रूप में अभिव्यक्त हुई हैं। इसे श्रुति परंपरा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी संजोया गया। उन्होंने औपनिवेशिक शिक्षा पद्धति के कारण गुरुकुल व्यवस्था के खंडित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ऐसे संस्थान भारत की आत्मा को पुनः जागृत कर रहे हैं।

राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि पुष्कर तीर्थराज की भूमि पर यह आयोजन भारत की सनातन चेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विजय एकादशी के दिन दीप प्रज्वलन के साथ 36 वर्ष पूर्व इस प्रतिष्ठान की स्थापना की गई थी।
उन्होंने कहा कि वेद जैसी कोई मां नहीं है, वेद सर्वहिताय हैं और भारत की समस्त परंपराएं वेदों से ही आश्रित हैं। इंडियन नॉलेज सिस्टम का मूल भी वेदों में निहित है। समारोह में 22 दिन तक शुक्ल यजुर्वेद का घन पारायण करने वाले 12 घनपाठियों को सम्मानित किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery