Saturday, February, 14,2026

वैश्विक बाजार में राजस्थान की पकड़ हो रही मजबूत बेधडक । जरापर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का निर्यात क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य से निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और प्रदेश की वैश्विक पहचान मजबूत हो रही है।

भारत सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ कॉमर्स इंटेलिजेंस (डीजीसीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में राजस्थान से 50 हजार 900 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ है। यह आंकड़ा राज्य की निर्यात क्षमता में मजबूत सुधार को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्थान से कुल 97 हजार 171 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात दर्ज किया गया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 83 हजार 704 करोड़ की तुलना में 13 हजार 467 करोड़ अधिक है यानी एक साल में निर्यात में करीब 16% की बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य सरकार की नीतियों का सकारात्मक परिणाम है।

रत्न-आभूषण, धातु, वस्त्र और हस्तशिल्प प्रमुख

राजस्थान की पांच प्रमुख निर्यात वस्तुएं इंजीनियरिंग सामान, रत्न एवं आभूषण, धातु, वस्त्र और हस्तशिल्प हैं। ये सेक्टर मिलकर राज्य के कुल निर्यात में 67% से अधिक का योगदान देते हैं।

वस्त्र सेक्टरः 2024-25 में 9 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ, जबकि 2023-24 में यह 8 हजार 819 करोड़ था।
रत्न एवं आभूषणः 2024-25 में 17 हजार 567 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात दर्ज हुआ, जो 2023-24 के 11 हजार 183 करोड़ रुपए से काफी अधिक है।
इंजीनियरिंग सेक्टर: 2024-25 में 19 हजार 849 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह 16 हजार 592 करोड़ रुपए था।
धातु सेक्टरः लौह एवं अलौह धातुओं से 2024-25 में 10 हजार 24 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ, जो 2023-24 के 9 हजार 857 करोड़ रुपए से बढ़ा है।
हस्तशिल्प सेक्टर: 2024-25 में 8 हजार 444 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ, जबकि 2023-24 में यह 7 हजार 986 करोड़ रुपए था।

निरोगी एवं स्वस्थ राजस्थान का संकल्प तेजी से हो रहा साकार

राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बजट 2026-27 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण के लिए 32 हजार 526 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि वर्ष 2023-24 की तुलना में 53% अधिक है। यह कदम सरकार की 'निरोगी एवं स्वस्थ राजस्थान' बनाने की सोच को जमीन पर उतारने की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाता है। बजट में अस्पतालों के ढांचे को बढ़ाने, डिजिटल सुविधाओं को नए तरीके से लागू करने, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और लोगों को मुफ्त इलाज जैसी कई महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया गया है। राजस्थान डिजिटल स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब तक 6.52 करोड़ आभा आईडी जारी की जा चुकी हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। इसके अलावा ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन के जरिए 20.33 लाख मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery