Saturday, February, 14,2026

आज छह दिवसीय कोटा प्रवास पर आएंगे बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार से कोटा-बूंदी के छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में भी शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष शनिवार को दोपहर 1 बजे वे कनवास में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के शिलान्यास एवं 132 केवी जीएसएस के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे लाडपुरा की मांदलिया ग्राम पंचायत तथा शाम 5 बजे कसार ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर वे अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रवास के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery