Saturday, February, 14,2026

इस बार कमजोर रहेगा मानसून... पड़ेगी भीषण गर्मी

जयपुर: इस साल मानसून कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। प्रारंभिक वैश्विक जलवायु मॉडलों के अनुसार अल नीनो की स्थिति बनने से राजस्थान सहित उत्तर भारत में सामान्य से 40 से 50% तक कम वर्षा की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एक-दो महीनों में मॉडल बदल भी सकते हैं, क्योंकि मानसून कई वैश्विक और क्षेत्रीय कारकों पर निर्भर करता है। फिलहाल जून और जुलाई को सबसे कमजोर महीनों के रूप में देखा जा रहा है, जबकि अगस्त के पहले सप्ताह के बाद और सितंबर में कुछ हद तक बारिश की भरपाई संभव है। मानसूनी बरसात करीब 85% रहने का अनुमान है। वर्तमान में अल नीनो के कारण मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से अधिक गर्म है। इसके चलते हवाएं कमजोर होकर उलट दिशा में चलने लगी हैं, जिससे गर्म पानी अमेरिका की ओर खिसकता है और भारतीय मानसून कमजोर पड़ता है। इसका प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा और गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में वर्षा की कमी का ज्यादा असर पड़ सकता है। अन्य राज्यों में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण मुंबई तट पर भी कमजोर मानसून की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और तमिलनाडु में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रह सकती है।

क्या है अल नीनो

अल नीनो प्रशांत महासागर के भूमध्यीय क्षेत्र की उस समुद्री घटना को कहा जाता है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर घटित होती है। यह समुद्र में होने वाली उथल-पुथल है और इससे समुद्र के सतही जल का ताप सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे सतह, गहरे समुद्र में तापमान बढ़ता है। इसके कारण औसत से कम बारिश होती है। माना जाता है कि इससे सूखे की आंशका करीब 60% होती है, जबकि कम बारिश की आशंका 30% होती है।

फरवरी के आखिरी में तेजी से बढ़ेगा पारा

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने तथा शेष राज्य में सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

दिन का तापमान 33 डिग्री के पार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर 4.9, सीकर 6.5, पाली 6.7, नागौर 7.1 और चूरू में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बाड़मेर 33 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जैसलमेर में 31, जोधपुर में 30.8 और उदयपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery