Tuesday, February, 17,2026

नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर, पीछा किया तो गाड़ी पर हमला

झुंझुनूं: जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात को गश्त के दौरान वनकर्मियों की गाड़ी पर लकड़ी तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों ने विभाग की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी। गनीमत रही कि किसी वनकर्मी को चोट नहीं आई। हालांकि, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

चिड़ावा रेंजर सुमन कुमारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान सूरजगढ़ के सिरसला गांव के पास टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरी दो पिकअप आती दिखी। तस्करों ने पिकअप नहीं रोकी तो वन विभाग
की टीम ने धिंगडिया गांव तक उनका पीछा किया। धिंगडिया में एक पिकअप तेजी से आगे निकल गई, जबकि दूसरी पिकअप के
आगे वन विभाग की टीम ने अपना वाहन लगा दिया। तस्कर ने पीछे से वन विभाग के वाहन को दो बार टक्कर मारी और आगे निकल गए। टीम ने फिर पिकअप का पीछा किया और चोराड़ी के पास अपना वाहन आगे लगाकर रोक लिया।

एक्सल टूटने पर भागा तस्कर

रेंजर सुमन ने बताया कि जैसे ही वनकर्मी वाहन से उतरने लगे, तस्कर ने हमारे वाहन के दरवाजों पर कई बार टक्कर मारी। गनीमत रही कि वनकर्मी वाहन से नीचे उतर गए थे। बाद में टीम ने सूरजगढ़-बुहाना रोड पर पिचानवावासी रोड के पास तस्कर को घेर लिया। तस्कर ने वन विभाग के वाहन को टक्कर मारने की नीयत से तेजी से पिकअप पीछे ली तो वह गड्ढे में फंस गई और एक्सल टूट गया। यह देख तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने पिकअप को जब्त कर लिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी

टीम में रेंजर सुमन, वनपाल मुकेश कुमार, सुधीर भढ़िया, सहायक वनपाल सुशीला रणवा, वनरक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया शामिल थे। घटना की जानकारी मिलने पर एसीएफ झुंझुनूं कमलचंद, एसीएफ हरेंद्र भाकर, फ्लाइंग रेंजर संदीप लॉयल व रेंजर नवलगढ अमित सैनी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery