Wednesday, February, 25,2026

फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के ऐतिहासिक दो वर्षों का जश्न आज

जयपुर: सिनेमाई उत्कृष्टता और रचनात्मक नवाचार के दो गौरवशाली वर्ष पूर्ण करते हुए फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी ने खुद को राजस्थान के एक मात्र स्वदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है, जो विविध, सार्थक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कंटेंट के माध्यम से डिजिटल मनोरंजन को नई परिभाषा दे रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य ऑडिटोरियम में वेब सीरीज 'एसडीएम साहब' का पोस्टर लॉन्च व ट्रेलर रिलीज के साथ सेकंड एनिवर्सरी समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि होंगे और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दो वर्षों में फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी ने प्रमुख मेगा-इवेंट्स का विशिष्ट पोर्टफोलियो प्रस्तुत किया है। इसकी शुरुआत सफल 'सुपर सिंगर प्लस राजस्थान' सीजन-1 से हुई, जिसमें गायिका अलका याज्ञनिक ब्रांड एंबेसडर रहीं। शो के विजेताओं और प्रमुख फाइनलिस्टों ने स्वयं को राजस्थान के रत्नों के रूप में स्थापित किया। यह यात्रा यूथ फेस्टिवल फेन । व II के साथ आगे बढ़ी, जिसमें जयपुर के सवाई पद्मनाभ सिंह ब्रांड एंबेसडर रहे। साथ ही बेल्स एंड बीट्स, रूट्स एंड रागाज, जय श्री राम रामायण लाइव थिएटर, कृष्णावतार, एसएमसी समिट और प्रतिष्ठित जयपुर कॉमेडी फेस्टिवल जैसे सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ अनेक शो और पॉडकास्ट प्रस्तुत किए गए।

'एसडीएम साहब' का ट्रेलर होगा लॉन्च

गौरतलब है कि राजस्थान के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो के शुभारंभ से लेकर अब वेब सीरीज के अनावरण तक फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी हर वर्ष नए मानक स्थापित कर रहा है। दो साल के जश्न में मंगलवार को वेब सीरीज 'एसडीएम साहब' का पोस्टर लॉन्च व ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इसका विशेष प्रीमियर 7 मार्च को सिर्फ फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी पर होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी एप डाउनलोड करके राजस्थान के अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म और इसके विशेष कार्यक्रमों से जुड़ सकते है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery