Thursday, September, 03,2026

राजस्थान समेत 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

जयपुर: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा पर अनाधिकृत रॉन्ग सॉफ्टवेयर के जरिए करोड़ों की टोल वसूली और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार तड़के राजस्थान सहित सात राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की लखनऊ क्षेत्रीय शाखा ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में यह कार्रवाई की। जांच 22 जनवरी 2025 को दर्ज पुलिस प्राथमिकी और 19 मई 2025 को दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) के आधार पर की जा रही है।

राजस्थान के ऑपरेटरों के लखनऊ से जुड़े तार

ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अवैध वसूली से जुड़े वास्तविक लाभार्थी कौन हैं और धन को किन शेल कंपनियों या संपत्तियों में लगाया गया। शुरुआती जांच में राजस्थान के ऑपरेटरों - के लखनऊ से जुड़े सॉफ्टवेयर नेटवर्क के संपर्क में होने की बात सामने आई है। एजेंसी को आशंका है कि संगठित तकनीकी नेटवर्क ने अलग-अलग राज्यों के टोल प्लाजा को अनधिकृत सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया। नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।

वसूली गई टोल राशि निजी खातों में की स्थानांतरित

जांच एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ठेकेदारों और ऑपरेटरों ने एनएचएआई के आधिकारिक टोल सिस्टम के समानांतर रॉन्ग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया। वाहन के टोल प्लाजा से गुजरने पर यह सॉफ्टवेयर फर्जी रसीद तैयार करता था। वाहन चालकों से नकद या डिजिटल माध्यम से पूरी राशि वसूलने के बाद रकम को एनएचएआई के आधिकारिक खातों के बजाय निजी खातों में भेजे जाने की आशंका है। राजस्थान में ईडी का फोकस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा, स्थानीय एजेंसियों और निजी ठेकेदारों पर है। टीमों की ओर से टोल बूथों के कंप्यूटर, हार्ड ड्राइव, डिजिटल लॉग, सर्वर डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सॉफ्टवेयर कोड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फॉरेंसिक जांच में अहम सुराग

ईडी की कार्रवाई NHAI से मिले डिजिटल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक जांच के आधार पर की गई है। जांच में टोल बूथों पर आधिकारिक सिस्टम के साथ समानांतर सॉफ्टवेयर चलने के संकेत मिले हैं। अब एजेंसी कथित अवैध कमाई के वास्तविक लाभार्थियों और उसके निवेश के रास्तों का पता लगा रही है।

जांच के प्रमुख बिंदु

  • 14 ठिकानों पर कार्रवाई।
  • 7 राज्यों में छापेमारी।
  • फर्जी रसीद और समानांतर सॉफ्टवेयर की जांच।
  • कंप्यूटर, सर्वर और डिजिटल लॉग खंगाले जा रहे।
  • वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की पड़ताल।
  • वास्तविक लाभार्थियों और कथित अवैध कमाई के इस्तेमाल की जांच जारी है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery