Tuesday, March, 31,2026

भतीजे ने पीट-पीटकर की चाचा की हत्या

डूंगरपुर: दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला फला मूंगाना गांव में रविवार को पुराने जमीनी विवाद व रास्ते में पेड़ काटने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे व उसके परिवार जनों ने मिलकर चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि थाने पर देवला फला मूंगाना गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक गट्ट की अपने भतीजे रमेश से जर्मीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। वहीं, रविवार को विवादित जमीन पर खड़े एक पेड़ की कटाई को लेकर गहू और उसके भतीजे रमेश के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान रमेश के परिवार के लोग भी शामिल हो गए और सभी ने मिलकर पीट-पीटकर गट्टू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक गहू खेतीबाड़ी और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी, 2 बेटे ओर 1 बेटी है। घटना के समय एक बेटा और बेटी बाहर थे, जबकि छोटा बेटा घर पर था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery