Tuesday, March, 31,2026

सांगानेर में CETP का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को सांगानेर स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) व द्रव्यवती नदी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांगानेर एनवायरो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट को ब्राह्मणों की ग्वार में प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे शेष 134 उद्योगों को भी सीईटीपी से जोड़ा जा सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सांगानेर एनवायरो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट अपने सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर सीईटीपी के संचालन में आ रही तकनीकी खामियों के समाधान के लिए ठोस प्रयास करे और इस संबंध में एक समयबद्ध कार्ययोजना राज्य सरकार को प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी औद्योगिक इकाइ‌यों को शीघ्र सीईटीपी से जोड़ा जाए और इसके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल डॉ. देवाशीष पृष्टी, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण सिद्धार्थ महाजन, सदस्य सचिव कपिल चंद्रवाल सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

दोषी उद्योगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को निर्देश दिए कि नियमों की पालना नहीं करने वाले दोषी उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे द्रव्यवती नदी में इन उद्योगों द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित औद्योगिक जल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही सीईटीपी से जुड़े सभी वस्त्र प्रसंस्करण उद्योगों को मंडल से आवश्यक सहमति (कंसेंट) प्राप्त करने के बाद ही संचालन करने के निर्देश दिए गए।

12.3 एमएलडी क्षमता का सीईटीपी संचालित

सांगानेर एनवायरो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के डायरेक्टर प्रवीण शाह ने जानकारी दी कि 892 वस्त्र प्रसंस्करण उद्योगों के लिए सांगानेर स्थित 12.3 एमएलडी क्षमता का सीईटीपी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में 892 में से 758 उद्योग ही सीईटीपी से जुड़े है, जबकि शेष 134 उद्योग ब्राह्मणों की ग्वार में प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूर्ण होने के बाद जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते सीईटीपी का संचालन अभी पूर्ण क्षमता पर नहीं हो पा रहा है, जिसे खामियां दूर होने के बाद ही संभव बनाया जा सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery