Tuesday, March, 31,2026

संतों का जीवन सनातन संस्कृति को समर्पितः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संतों का जीवन विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित होता है। इनका सानिध्य मिलने से व्यक्ति अपने जीवन और कर्मों को सार्थकता की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परम्पराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रही है। शर्मा रविवार को जयपुर में संत संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने गत दो वर्षों में राजकीय मंदिरों में वर्षभर उत्सवों के आयोजन के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। साथ ही पुजारियों का मानदेय भी बढ़ाया है।

कृष्ण गमन पथ के जरिए संस्कृति को संरक्षित रही है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है। पूंछरी का लौठा, खाटूश्यामजी और तीर्थराज पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, हमारी सरकार कृष्ण गमन पथ के जरिए सनातन संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गोशालाओं में गाय को चारे के लिए प्रतिदिन 50 रुपए एवं बछड़े के चारे के लिए प्रतिदिन 25 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा गोशालाओं में टीनशेड, पानी एवं पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक कुलदीप धनकड़, विधायक बालमुकुंदाचार्य, मेहंदीपुर बालाजी महंत नरेशपुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत उपस्थित रहे।

संत संसद का उद्देश्य सशक्त मंच तैयार करनाः मिश्रा

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि संत संसद का उद्देश्य केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एक सशक्त मंच तैयार करना भी है। मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह अमर जवान ज्योति पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया था। यहां देशभर से पधारे संतों और अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। साथ ही विश्व शांति एवं सद्भावना के संदेश के रूप में सफेद कबूतर और सफेद गुब्बारे उड़ाकर एकता और शांति का संदेश दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery