Friday, June, 27,2025

डॉ. जगदीश चंद्र को IHC लंदन और IIHM का 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025'

मुंबई: भारत-24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र को इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल (IHC) लंदन और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) की ओर से 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है।

IHC और IIHM ने संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा की। यह अवार्ड डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान और मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. जगदीश चंद्र मीडिया जगत में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। वे पत्रकारिता में निष्पक्षता, जन सरोकार और राष्ट्रहित की आवाज को लगातार मुखर करते रहे हैं। उनके नेतृत्व मैं भारत-24 ने राष्ट्रीय मीडिया पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस सम्मान के साथ ही डॉ. जगदीश चंद्र की उपलब्धियों की सूची में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। इस अवसर पर संस्थाओं की ओर से डॉ. चंद्र को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। गौरतलब है कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट दुनिया के 60 से अधिक देशों में संचालित होता है और हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन के क्षेत्र में इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में गिना जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery