Thursday, March, 26,2026

वर्तमान मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व संयोजकों की बैठक लेकर आगामी जनआंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने सभी इकाइयों को निर्देश दिया कि वे वर्तमान में गैस किल्लत, महंगाई और पंचायत चुनावों में देरी सहित आमजन से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से जनता के बीच पहुंचें, उनकी दुख-तकलीफों को समझते हुए हर संभव मदद करें और
उनके साथ मजबूती से खड़े रहें। डोटासरा ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी आमजन की इस पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए 27 मार्च को जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा। इसके बाद 1 अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' नारे के साथ पूरे एक महीने तक जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर तक जनआंदोलन करेगी।

मध्य-पूर्व युद्ध से उत्पन्न गैस संकट पर तीखा हमला

डोटासरा ने मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण देश में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती किल्लत पर चिंता जताई। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस संकट की चेतावनी दी थी और सरकार से सभी दलों के साथ चर्चा कर रणनीति बनाने की मांग की थी। लेकिन सत्ताधारी भाजपा ने कांग्रेस की बात को नजरअंदाज कर 'कोई संकट नहीं है' का प्रचार किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संसद में संकट की बात स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान देने की बजाय जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

केंद्र की गलत विदेश नीति जिम्मेदार

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सदियों पुराने मित्र देश ईरान से संबंध तोड़कर अमेरिकी दबाव में इजरायल की तरफ झुकने की वजह से आज ईरान भारत को दुश्मन नजर से देख रहा है। इससे होर्मुज जलडमरू मध्य प्रभावित हुआ और भारत को रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में भारी दिक्कत हो रही है। परिणामस्वरूप राजस्थान सहित पूरे देश में गैस की भारी कमी है। दूसरी ओर टाइप, प्रिंटिंग, सिरेमिक और उर्वरक जैसे उद्योग बंद हो रहे हैं या उत्पादन कम कर चुके हैं, जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery