Thursday, March, 26,2026

प्रदेश का पहला एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर शुरू

डीडवाना: सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान को नई दिशा देते हुए डीडवाना में प्रदेश का पहला एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर शुरू हो गया। सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने परिसर का लोकार्पण करते हुए इसे सैनिकों और उनके परिवारों के लिए 'वन स्टॉप सॉल्यूशन' बताया। विधायक युनूस खान, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। परिसर में शहीद स्मारक, वॉर गैलरी, सैनिक कैंटीन, सामुदायिक भवन, विश्राम गृह, चिकित्सालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अमर जवान ज्योति की तर्ज पर शहीद स्मारक

परिसर का आकर्षण यहां बना शहीद स्मारक है, जिसे इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति की तर्ज पर विकसित किया गया है। वहीं वॉर गैलरी में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल तक के 136 शहीदों की गाथाएं तस्वीरों और विवरण के साथ प्रदर्शित की गई हैं। मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सैनिक कभी रिटायर नहीं होता, बल्कि उसकी वर्दी बदलती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अन्य जिलों में भी ऐसे परिसर विकसित करेगी, जिससे अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को लाभ मिल सके।

सैनिकों के अधिकारों और सुविधाओं का केंद्र

विधायक युनूस खान ने इसे सैनिकों के अधिकारों और सुविधाओं का केंद्र बताते हुए कहा कि अब उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं भाजपा नेता जितेंद्र सिंह के अनुसार इस परिसर से क्षेत्र के करीब 16 हजार पूर्व सैनिकों और 4 हजार वीर नारियों को सीधा लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और पूर्व सैनिकों ने इसे सम्मान की दिशा में बड़ा कदम बताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery