Wednesday, February, 25,2026

बेटियां IAS-IPS बनें, इंस्टाग्राम पर नाचने वाली नहीं: शास्त्री

अजमेर: पुष्कर में सोमवार से बागेश्वर धाम के उपासक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा और दरबार का भव्य आगाज हुआ। कथा मंच से शास्त्री ने भक्ति, धर्म और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाक विचार रखते हुए श्रद्धालुओं से आस्था में स्थिर रहने और सनातन पर गर्व करने का संदेश दिया। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि जीवन में भक्ति नहीं है तो जीवन का अर्थ भी अधूरा है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि भक्ति करने वाला व्यक्ति एक जगह टिककर रहे और मन को स्थिर रखे। उन्होंने कहा कि फोटो खिंचवाने के समय भले ही कई लोग साथ दिखाई देते हैं, लेकिन संकट के समय कोई साथ नहीं खड़ा होता। सोशल मीडिया के दोस्त काम नहीं आते, इसलिए परमात्मा का दामन थाम लो, फिर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को साधने के बजाय जगदीश को साधना चाहिए।

पुष्कर में नशा और पार्टी संस्कृति पर लगे रोक

धीरेंद्र शास्त्री ने तीर्थनगरी पुष्कर को लेकर कहा कि पुष्कर में नशे और पार्टी संस्कृति पर पूर्णतः रोक लगनी चाहिए, ताकि शहर की थार्मिक गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि पुष्कर कोई सामान्य टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। यहां विदेशी पर्यटक आएं, लेकिन सैलानी के रूप में नहीं बल्कि श्रद्धालु के रूप में आएं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यहां कई तरह की गलत गतिविधियां हो रही हैं, जो तीर्थस्थल की पवित्रता के अनुकूल नहीं हैं। शास्त्री ने सनातन समाज से संगठन बनाकर इस दिशा में पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से पुष्कर को पवित्र बनाने के लिए सहयोग और दक्षिणा देने की भी अपील की।

अंधविश्वास दूर करने के लिए भक्ति जरूरी

इससे पहले पुष्कर में मीडिया से बातचीत करते हुए शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए। उन्हें चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने बेटियों को आईएएस, आईपीएस, काली और दुर्गा जैसी सशक्त भूमिकाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाचने वाली बेटियां नहीं बनने का अनुरोध किया। उन्होंने जनसंख्या और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी राय रखी। उनके अनुसार आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास धर्मांतरण के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि अमीर वर्ग को गरीबों का सहयोग करना चाहिए, अंधविश्वास दूर करने के लिए भक्ति जरूरी है और अशिक्षा खत्म करने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery