Thursday, January, 29,2026

सचिन पायलट को सौंपी केरल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को पांच चुनावी राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम तथा पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। असम के लिए बघेल, शिवकुमार और पार्टी की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने असम के लिए इन प्रमुख नेताओं को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा को राज्य से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। केरल के लिए पायलट के साथ कर्नाटक सरकार के मंत्री केजे जॉर्ज, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ इस बार सत्ता की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हाल के स्थानीय निकाय के चुनाव में उसने शानदार प्रदर्शन किया था।

वासनिक को सौंपा तमिलनाडु का जिम्मा

तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी व उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी मोहम्मद निजामुद्दीन तथा पश्चिम बंगाल के लिए त्रिपुरा के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन, बिहार में कांग्रेस के विधायक दल के नेता रहे शकील अहमद खान और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन राज्यों में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery