Tuesday, February, 17,2026

दिल्ली सीएम ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

राजसमंद: नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। नाथद्वारा आगमन पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने उनकी अगवानी की। दर्शनों के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया गया। मंदिर अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने रजाई एवं उपरना ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दर्शन के बाद कहा कि श्रीनाथजी के चरणों में उपस्थित होकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने राजस्थान को त्याग और बलिदान की भूमि बताते हुए कहा कि दिल्ली में निवास कर रहे राजस्थान के परिवारों के साथ सदैव जुड़कर कार्य करने का उनका संकल्प है। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गईं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery