Saturday, July, 05,2025

डेढ़ साल में हर पथ पर प्रगतिशील हुआ प्रदेशः भजनलाल

जयपुर:  पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजन के वर्षों से लंबित कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को खैरथल-तिजारा के असलीमपुर और कोटपूतली-बहरोड़ के गिरुड़ी गांव में शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभाओं में कहा कि राज्य सरकार 'गरीब को गणेश' मानकर अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की परिभाषा बदल चुकी है। उनकी सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राम जल सेतु, यमुना जल समझौता और इंदिरा गांधी नहर जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में किसानों और उद्योगों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शिविरों में सीमाज्ञान के 28 हजार, नामांतरण के 66 हजार, सहमति विभाजन के 13 हजार और रास्तों के 14 हजार प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। साथ ही, पत्थरगढ़ी और कुरेंजात के 4 हजार 4 हजार मामलों का समाधान हुआ है। गूगलहेड़ी गांव का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां अतिक्रमण हटाकर 25 घरों तक पहुंचने वाला रास्ता खोला गया, जिससे 100 लोगों को राहत मिली।

विकास की तेज रफ्तारः सीएम ने कहा कि सरकार ने

18 महीनों में 69 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं और अगले 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य है। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 4 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं। खनन राजस्व 24% बढ़‌कर 9,228 करोड़ रुपए हुआ है। बजरी के 255 प्लॉटों की सफल नीलामी हुई है। खैरथल-तिजारा में 2,500 करोड़ और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में 4,102 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू किए गए हैं। तिजारा में स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन और भिवाड़ी में कन्या महाविद्यालय, छात्रावास व इंडोर स्टेडियम की सौगातें दी गई हैं।

जल परियोजनाओं पर भी ध्यानः केंद्रीय मंत्री

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर 5,432 करोड़ रुपए की चंबल पेयजल योजना से तिजारा के 172 गांवों में जलापूर्ति होगी। रूपारेल नदी के पुनर्जनन के लिए नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery