Thursday, September, 03,2026

कार से बरामद हुए 50 लाख के हीरे व नकदी

चूरू: जिले रतनगढ़ क्षेत्र में मेगा हाईवे पर मालासर टोल प्लाजा के पास बुधवार को पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के डायमंड और 62 हजार रुपए नकद बरामद हुए। कार सवार दोनों व्यक्ति डायमंड से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने नकदी, डायमंड और कार को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर दोनों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई की सूचना कोर्ट को भी भेजी गई है। रतनगढ़ सीआई संदीप पूनिया के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में कीमती सामान लेकर सरदारशहर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सरदारशहर रोड स्थित मालासर टोल के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो एक बैग में 62 हजार रुपए नकद और डायमंड जैसी कीमती वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में दोनों ने डायमंड की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई। दस्तावेज मांगने पर कोई पत्रावली या कागजात पेश नहीं किए जा सके।

दोनों जयपुर निवासी

पुलिस के अनुसार कार चालक अक्षय पांचोला (38) निवासी चांदपोल, जयपुर और मनीष पटेल (47) निवासी राजा पार्क, जयपुर है। दोनों से बरामद सामान के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस अब डायमंड के स्रोत और उनके परिवहन के उद्देश्य की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery