Tuesday, July, 21,2026

BJP की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर फोकस

जयपुर: भाजपा जयपुर शहर की संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर को मजबूत करने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, सेवा और सुशासन की विचारधारा पर कार्य करती है। कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता से काम करना चाहिए। बैठक में विधायक बालमुकुंदाचार्य, प्रत्याशी रवि नैय्यर, जिला महामंत्री नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश तांबी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery