Tuesday, July, 21,2026

टाइगर कंजर्वेशन और सरिस्का पर हुई अहम चर्चा

अलवर: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से रविवार को फर्स्ट इंडिया मीडिया समूह के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा विश्वविख्यात वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सुबैया नल्ला मुथ्थु ने अलवर स्थित उनके निवास कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री यादव द्वारा स्वयं के संसदीय क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे जनसंपर्क, जनसुनवाई तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। यादव ने बताया कि जब वे दिल्ली में रहते हैं, तब भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं आने देते। उन्होंने बताया कि सप्ताह में एक से अधिक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस प्रक्रिया के तहत क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं और प्रतिवेदन अलवर स्थित उनके कार्यालय में दर्ज कराते हैं। इनकी सूची दिल्ली भेजी जाती है, जिसके बाद शाम लगभग 4 से 5 बजे तक एक घंटे के लिए अलवर स्थित कार्यालय में लोगों को बुलाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी समस्याओं की सुनवाई की जाती है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

विश्व बाघ दिवस की तैयारियों पर मंथन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से बैठक के दौरान आगामी 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर भारत में बाघ संरक्षण तथा बाघों की संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वविख्यात वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सुबैया नल्ला मुथ्थु ने सरिस्का टाइगर रिजर्व के पुनर्जीवन और वहां बाघों की सफल पुनर्स्थापना पर आधारित अपनी निर्माणाधीन विशेष फिल्म की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री यादव के साथ साझा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery