Sunday, February, 15,2026

शराब समझकर केमिकल का सेवन किया, 4 की मौत

भीलवाड़ा: जिले के गंगापुर कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां शराब समझकर जहरीला केमिकल पीने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गंगापुर के अलोली गांव में गुरुवार देर रात हुआ।

अलोली निवासी हरदयाल सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को परिवार में शादी थी। इन लोगों ने शादी समारोह में बर्तन साफ करने और अन्य कार्यों का ठेका लिया था। काम खत्म करने के बाद, ये लोग वहां से बर्तन धोने के काम आने वाला तरल पदार्थ (केमिकल फ्यूल) अपने साथ ले गए। गुरुवार देर रात इन लोगों ने उस तरल पदार्थ को गलती से शराब समझ कर पी लिया। सेवन के कुछ ही देर बाद सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर चारों को तत्काल गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला देवी (40) पत्नी रतन कंजर, जमनी देवी (60) पत्नी शंकर कंजर व बादामी (60) पत्नी जानकी लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रतन कंजर को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवारों में कोहराम

शादी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई है और मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह फ्यूल असल में क्या था और उसे किस दुकान से खरीदा गया था। संबंधित दुकान की भी जांच की जा रही है।

शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें

मृतकों के परिवार की सीता देवी ने गंगापुर थाने में रिपोर्ट दी है कि ये सभी लोग शादी के कार्यक्रम में बर्तनों की सफाई का काम करने में गए थे। वहां से चोरी छुपे 4 प्लास्टिक की बोतलें ले आए, जिसमें पानी जैसा लिक्विड भरा था। इन बोतलों को सुशीला
ने घर में छुपा दिया था। सीता देवी ने बताया कि 12 फरवरी को वह किसी काम से गंगापुर आ गई थी। इस दौरान सुशीला, बादामी, जमनी देवी और रतन ने शराब समझकर इसे पी लिया। शाम को जब वह घर आई तो चारों की तबीयत खराब थी और उल्टियां कर रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery