Thursday, March, 26,2026

गड्ढे से बचाने के चक्कर में कार से भिड़ी बस, 37 लोग हुए घायल

भीलवाड़ा: जिले में शाहपुरा थाना क्षेत्र में रायपुर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जबकि बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 37 यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रेफर किया गया।

हादसे में बस में सवार महेंद्र सिंह की दो वर्षीय मासूम बेटी कोमल कंवर की भीलवाड़ा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया, जबकि अन्य घायलों को तुरंत शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि बस भीलवाड़ा से शाहपुरा की ओर आ रही थी और रायपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद भीलवाड़ा-शाहपुरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery