Thursday, September, 10,2026

तुष्टीकरण व लूट-झूठ की राजनीति खत्म

जयपुर: नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के परकोटा क्षेत्र में रोड शो के जरिए भाजपा का शक्ति प्रदर्शन किया।
सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री खुली जीप में रोड शो पर निकले। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चुनाव मह प्रभारी रोहन गुप्ता, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महित पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तुष्टीकरण पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लव जिहाद, तुष्टीकरण और धर्मांतरण के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए है। उन्होंने कानून व्यवस्था मजबूत करने और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर 'लूट और झूठ की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता पिछली और वर्तमान सरकार के कामकाज की तुलना कर रही है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो दो नगर निगम बनाए थे, जबकि भाजपा सरकार ने तीनों शहरों में एक-एक नगर निगम स्खने का निर्णय लिया है।

पानी-बिजली और रोजगार को बताया उपलब्धि

भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी, यमुना जल, गंग नहर, देवास योजना, सौम माही और ब्राह्मणी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने का दावा करते हुए राजस्थान को बिजली लेने वाले प्रदेश के बजाय बिजली देने वाला प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में 1.79 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है। 1.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और करीब 70 हजार पदी की विज्ञप्तियां जारी हो चुकी हैं। उन्होंने ढाई साल में आयोजित 450 से अधिक परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं होने का दावा किया।

मेट्रो विस्तार का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो विस्तार को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि करीब 45 किलोमीटर मेट्रो परियोजना के काम को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जयपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव आएगा और सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा। उन्होंने 'विकसित जयपुर, विकसित निकाय और विकसित राजस्थान' के संकल्प के लिए निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने की अपील की।

जाति नहीं, विकास पर वोट की अपील

मुख्यमंत्री ने जयपुरवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि निकाय चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि अगले पांच साल के लिए शहर के विकास की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि 25 या 50 रुपए की मटकी खरीदते समय भी लोग उसे ठोक-बजाकर देखते है, ऐसे में पांच साल के लिए निकाय की सरकार चुनते समय उसके काम और नीयत को भी परखना चाहिए। भजनलाल ने जाति-पाति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास को गति दे रही है। अब निकायों में भाजपा का तीसरा इंजन जुड़ने से विकास की रफ्तार और तेज होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery