Sunday, February, 15,2026

कट्टरपंथी उस्मान हादी की मौत के बाद सुलग उठा बांग्लादेश

ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कट्टरपंथी ताकतें बेकाबू हो गई हैं। प्रमुख विरोधी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में हिंसा भड़क उठी है। राजधानी ढाका और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़ और एंटी-इंडिया नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में आग लगा दी, जिससे करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक न्यूजरूम में फंसे रहे। हिंसा का सबसे भयानक उदाहरण म्येमेनसिंग जिले के भालुका इलाके में देखा गया, जहां एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को धर्म के अपमान का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, नग्न करके पेड़ से लटकाया और शव को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, उस्मान हादी के समर्थकों ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर ईंटें फेंकीं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की। इधर, भारतीय सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश सीमा से सटी सीमाओं को सील कर दिया है। इसी बीच लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी त्रिपुरा और मिजोरम पहुंचे।

यूनुस जानबूझकर भड़का रहे हिंसा

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा कि यूनुस सरकार जानबूझकर चुनाव में देरी करने के लिए हिंसा भड़का रही है और भारत को उकसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार कट्टरपंथियों को सहारा और सहानुभूति देने का काम कर रही है। घटना की जांच करने या सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के बजाय यूनुस मंत्रिमंडल के सदस्यों ने खुद खून-खराबे का आह्वान किया।

बांग्लादेश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

मुहम्मद यूनुस ने छात्र नेता उस्मान की मौत के बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई और हत्या की कड़ी निंदा की। यूनुस ने जोर देकर कहा कि 'नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है'। उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बांग्लादेश हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर लंबे समय से मूकदर्शक बनी हुई है। गहलोत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह 'वेट एंड वॉच' की नीति को छोड़कर अविलंब कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करे।

उस्माद हादी कौन थे ?

शेख हसीना विरोधी और 'जुलाई विद्रोह' के अहम चेहरे शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से घायल हुए थे और सिंगापुर में भर्ती थे। उन्हें फैसल करीम नाम के युवक ने गोली मारी थी। दावा किया जा रहा है कि फैसल करीम भारत भाग गया है। बता दें कि उस्मान हादी इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे। जुलाई 2024 में हुए विद्रोह के बाद वो एक प्रमुख नेता के रूप भी उभरे थे। इंकलाब मंच एक दक्षिणपंथी राजनीतिक प्लेटफॉर्म है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery