Wednesday, April, 23,2025

अधीक्षण अभियंता से ज्यादा बेटे के नाम मिली संपत्तियां

जयपुर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जांगिड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई कार्रवाई में उसकी पत्नी सुनीता शर्मा और पुत्र निखिल जांगिड़ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

अब एसीबी तीनों को जल्द ही नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि अधीक्षण अभियंता ने अपनी राजकीय सेवा के दौरान वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसमें 54 अचल संपत्तियां और करोड़ों रुपए के संदिग्ध निवेश शामिल हैं। इनमें अधिकारी के स्वयं के नाम 19 परिसम्पत्तियां, पत्नी सुनीता शर्मा के नाम 3 परिसम्पत्तियां और बेटे निखिल जांगिड़ के नाम 32 परिसम्पत्तियां जयपुर शहर, पावटा कोटपूतली, श्रीमाधोपुर, मौजमाबाद, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा टोंक, मोहनगढ़ जैसलमेर सहित कई स्थानों पर मिली हैं। इनमें मकान, फार्म हाउस, व्यावसायिक दुकानें, खनिज लीज और वाणिज्यिक भूमि शामिल हैं। जयपुर में अशोक के नाम 11, सुनीता के नाम 3 व निखिल के नाम 3 संपत्तियां, पावटा (कोटपूतली) में अशोक के नाम 7, निखिल के नाम 15 संपत्तियां, मौजमाबाद (जयपुर) में निखिल के नाम 7 संपत्तियां और उदयपुर, अजमेर, श्रीमाधोपुर में निखिल के नाम 7 संपत्तियां हैं। वहीं, मोहनगढ़ (जैसलमेर) में अशोक के नाम 1 संपत्ति मिली है।

नौकरी से पहले कोई संपत्ति नहीं थी, फिर बना करोड़पति

अशोक जांगिड़ की नियुक्ति 1998 में पीएचईडी में कनिष्ठ अभियंता के रूप में हुई थी। वर्तमान में वे बांसवाड़ा में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय तक रूडसीको में तैनात रहे और उनकी छवि भ्रष्ट अधिकारी की रही। पदोन्नति के बाद आरोपी अशोक अधीक्षण अभियंता के पद तक पहुंचा। जांगिड़ ने अपनी नियुक्ति वर्ष 1998 से पहले अर्जित परिसम्पतियों को शून्य दर्शाया है। एसीबी की एफआईआर के अनुसार 1998 से लेकर अब तक जांगिड़ की स्वयं व परिजनों के नाम अर्जित परिसम्पत्तियों का अनुमानति मूल्य 15,81,94,189 रुपए आंका गया है, जबकि अधिकारी व उसके परिवारजनों की कमाई से वैध आय 7,15,13,386 रुपए का अनुमान है। इसमें से अशोक ने 2,85,90,045 रुपए व्यय होना बताया है। ऐसे में सम्पति और व्यय राशि का जोड़ 18,67,84,234 रुपए में से आय 7,15,13,386 रुपए को घटाने पर 11,52,70,848 रुपए की परिसम्मतियां वैध आय के ज्ञात स्त्रोत से अधिक अर्जित किया जाना पाया गया है, जो आय से लगभग 161.18 प्रतिशत अधिक है।

पत्नी व बेटे के बैंक लॉकर खोलेगी एसीबी

एसई और उसके परिवार के 22 बैंक खातों में 21 लाख रुपए का शेष बैलेंस पाया गया, लेकिन एसीबी को इनमें करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है। एसीबी इन खातों के दस्तावेज जब्त करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, सुनीता शर्मा के नाम इंडियन ओवरसीज बैंक, वैशाली नगर में एक लॉकर है, जिसमें मूल्यवान प्रतिभूतियां होने की संभावना है। जांगिड ने अपनी और परिवार की संपत्तियों का विवरण राज काज सॉफ्टवेयर पर अपलोड नहीं किया, जो नियमों का उल्लंघन है। सरकारी कर्मचारियों को परिवार के नाम संपत्ति खरीद की सूचना विभागाध्यक्ष को देनी होती है, जिसकी पालना नहीं की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery