Monday, August, 17,2026

CM चाहें तो CMR में शो करवा लें, तब समझ आएगा जादू

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चिर-परिचित 'जादुई अंदाज' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मैजिक शो देखने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो मुख्यमंत्री आवास पर मैजिक शो कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल और विधायक शो देखें, तब उन्हें समझ आएगा कि जादू सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मेहनत, तकनीक, अभिनय और प्रस्तुति का हुनर है। गहलोत ने मैजिशियन्स एसोसिएशन की प्रेस वार्ता में यह बात कही। गहलोत ने जादू की कला को महज मनोरंजन नहीं, बल्कि गंभीर कला और सांस्कृतिक विरासत बताते हुए सरकार से इसके संरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा कि जादूगरों के सामने GST बड़ी समस्या है। गहलोत ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य सरकार से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष जादू कला को GST से मुक्त करने की सिफारिश करने का आग्रह करेंगे। पंचायत-निकाय चुनावों को लेकर गहलोत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि सरकार चुनाव कराने से घबरा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कलेक्टर और एसपी की अलग-अलग बैठकें लेकर उन पर दबाव बना रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा को जीत दिलानी है।

संजय शर्मा का पलटवार

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर गहलोत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह 2012 की भर्ती है, जब गहलोत खुद मुख्यमंत्री थे, जबकि हाई कोर्ट के 2019 के फैसले के बावजूद 2023 तक सफाईकर्मियों को हक नहीं मिला। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर नियुक्तियां दी गई। उन्होंने तंज कसा 'जादूगर अशोक गहलोत का जादू खत्म हो चुका है, अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जादू चलेगा।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery