Tuesday, July, 21,2026

जब व्यक्ति स्वयं को समझ लेता है, तो उसके विचार और कर्म स्वतः ही सकारात्मक दिशा में अग्रसर होने लगते हैं

जयपुर: पिंकसिटी में रविवार को संगीत और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भावराज एंटरटेनमेंट, टियान फिल्म्स और रोशन फिल्म्स की और से जानकी पैराडाइज में आयोजित 'अंतरनाद एन इवनिंग ऑफ डिवाइन म्यूजिक एंड डिवोशन' में भजन गायक निखार जुनेजा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में फस्र्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने निखार जुनेजा का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आधिकारिक मीडिया पार्टनर गणगौर टीवी चैनल की ओर से विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति दी गई, जिसमें भारतीय और राजस्थानी संस्कृति तथा अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में चैनल की यात्रा और योगदान को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर पवन अरोड़ा ने कहा कि आज का यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम व्यक्ति को स्वयं को जानने, अपने भीतर झांकने, आत्मचिंतन करने और अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं।

जब व्यक्ति स्वयं को सम्झ लेता है, तो उसके विचार और कर्म स्वतः ही सकारात्मक दिशा में अग्रसर होने लगते हैं तथा वह समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित होता है। यह अत्यंत सुखद है कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इससे स्पष्ट होता है कि नई पीढ़ी केवल भौतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि वह आत्मिक विकास, नैतिक मूल्यों और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी समान महत्व देती है। निस्संदेह, यह सोच भविष्य में एक अधिक उज्वल, जागरूक और प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव बनेगी।

जीवों के प्रति करुणा के संदेश ने छुआ मन

कार्यक्रम का शुभारंभ हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया। उन्होंने भक्ति संगीत के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सैनी उपस्थित रहीं। संध्या का मुख्य आकर्षण भजन गायक निखार जुनेजा की प्रस्तुति रही। उन्होंने जटा टवी गलज्जल.. (शिव तांडव स्तोत्रम्) की प्रस्तुति से शुरुआत की। निखार ने बताया कि भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा होने के बावजूद वे केदारनाथ नहीं जाते, क्योंकि वे पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए अपनी यात्रा में किसी भी पशु को कष्ट या बोझ नहीं देना चाहते। सभी जीवों के प्रति करुणा का उनका संदेश लोगों के दिलों को छू गया। आयोजन में जेन-जी की भागीदारी देखने को मिली। गणगौर टीवी की एंकर लक्षिता जोशी ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। आयोजकों ने भविष्य में भी देश के विभिन्न शहरों में ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को संगीत और भक्ति से जोड़ने का संकल्प दोहराया। भावराज एंटरटेनमेंट के संस्थापक छवि राज रोशन ने कहा कि अंतरनाद केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का अभियान है। टियान फिल्स की संस्थापक अंकिता ने कहा कि जयपुर से मिले सहयोग ने हमारे विजन को और मजबूत किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery