Tuesday, May, 26,2026

संघर्ष विराम नहीं... नक्सली हथियार डाल समर्पण करें

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को माओवादियों द्वारा दिए गए संघर्ष विराम के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि अगर चरमपंथी हथियार डालकर आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है और सुरक्षा बल उन पर एक भी गोली नहीं चलाएंगे। गृहमंत्री ने फिर कहा कि देश 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री शाह ने 'नक्सल मुक्त भारत' पर आयोजित एक संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। शाह ने कहा कि हाल ही में भ्रम फैलाने के लिए एक पत्र लिखा गया, जिसमें कहा गया कि अब तक जो कुछ हुआ है वह एक गलती है, संघर्ष विराम घोषित किया जाना चाहिए और हम (नक्सली) आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि कोई संघर्षविराम नहीं होगा।

अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो संघर्षविराम की कोई जरूरत नहीं है। हथियार डाल दें, एक भी गोली नहीं चलेगी। यदि नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो उनके लिए लाभदायक पुनर्वास नीति के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। शाह ने यह बात कुछ समय पहले भाकपा (माओवादियों) द्वारा की गई संघर्ष विराम की पेशकश के जवाब में कही। यह पेशकश सुरक्षा बलों द्वारा छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा पर चलाए गए ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट" सहित कई शीर्ष नक्सलियों के सफाए के बाद की गई थी।

वामपंथी दलों पर साधा निशाना

शाह ने वामपंथी उग्रवाद को वैचारिक समर्थन देने के लिए वामपंथी दलों पर निशाना साधा और उनके इस तर्क को खारिज कर दिया कि विकास की कमी के कारण माओवादी हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि यह "लाल आतंक" के कारण ही था कि कई दशकों तक देश के कई हिस्सों में विकास नहीं हो सका।

नक्सलियों को वैचारिक समर्थन पर उठाया सवाल

शाह ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो मानते हैं कि नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्याओं को रोकना ही भारत से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा, हालांकि यह सच नहीं है, क्योंकि भारत में नक्सलवाद इसलिए विकसित हुआ, क्योंकि इसकी विचारधारा को समाज के लोगों ने ही पोषित किया। उन्होंने कहा, देश में नक्सली समस्या क्यों पैदा हुई, बढ़ी और विकसित हुई? किसने उन्हें वैचारिक समर्थन दिया? जब तक भारतीय समाज यह नहीं समझेगा, तब तक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं होगी। शाह ने कहा, हमें उन लोगों की पहचान करनी होगी और उन्हें समझाना होगा जो नक्सली विचारधारा को पोषित करना जारी रखे हुए हैं।

मुठभेड़ में 14 लाख के इनामी तीन नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपए के इनामी तीन नक्सली मारे गए। कांकेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर छिदखड़क गांव के पास एक पर्वतीय वनक्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्ट्या मृतकों की पहचान माओवादियों की सीतानदी/रावस एरिया कमेटी के सचिव सरवन मड़कम उर्फ विश्वनाथ, नगरी एरिया कमेटी के सदस्य राजेश उर्फ राकेश हेमला और मैनपुर-नुआपाड़ा सुरक्षा टीम की सदस्य बसंती कुंकजाम उर्फ हिड़मे के रूप में हुई है। एसपी के मुताबिक, मड़कम और हेमला पर क्रमशः आठ लाख और पांच लाख रुपए का इनाम था, जबकि कुंजम पर एक लाख रुपए का इनाम था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery